letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

मुक्तिधाम में खून के निशान व पूजा सामग्री मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

मुक्तिधाम में खून के निशान व पूजा सामग्री मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग / जिले के कचांदुर गांव स्थित मुक्तिधाम में शनिवार सुबह खून के निशान, नींबू, मछली, अंडे और पूजा में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार, मुक्तिधाम में रेलिंग लगाने पहुंचे मजदूरों ने सबसे पहले वहां बिखरी पूजा सामग्री और खून के निशान देखे। उन्होंने इसकी सूचना ग्राम सरपंच को दी, जिन्होंने पुलिस चौकी को मामले से अवगत कराया।

घटना के बाद ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों का अनुमान है कि रात के समय किसी ने तंत्र-मंत्र से जुड़ी पूजा-अर्चना की होगी। वहीं स्थानीय स्तर पर यह भी आशंका जताई जा रही है कि किसी बैगा द्वारा पारंपरिक अनुष्ठान किया गया हो। हालांकि पूजा का उद्देश्य स्पष्ट नहीं हो सका है।

ग्राम सरपंच ने दावा किया है कि मौके पर सूअर के बच्चे की बलि दिए जाने के संकेत मिले हैं, लेकिन पुलिस ने ऐसी किसी बात की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर खून के निशान जरूर मिले हैं, लेकिन यह खून किसका है, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है। फिलहाल पशु बलि से संबंधित कोई प्रमाण सामने नहीं आया है।

जेवरा-सिरसा चौकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

ग्रामीणों ने बताया कि सावन माह शुरू होने से पहले गांव में पारंपरिक रूप से ‘गांव बांधने’ की पूजा की जाती है। इसी परंपरा के चलते भी विभिन्न तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ