रामानुजनगर विकासखंड में शिक्षा व्यवस्था ठप्प....भगवान भरोसे चल रही क्षेत्र की स्कूलें
(सरगुजा संभागीय ब्यूरो,नन्दू यादव)
सूरजपुर रामानुजनगर:- रामानुजनगर विकासखंड में शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे चल रहा है ग्रामीण क्षेत्रों में ना तो सही समय से स्कूल खुल रहे हैं और ना बंद हो रहे है,स्कूल समय में बच्चे खेलते हुए देखे जा रहे हैं वही शिक्षक खर्राटे लगाते हुवे सो रहे हैं।दूसरे तरफ विकासखंड शिक्षा अधिकारी मीडिया में बने रहने के लिए एक दो स्कूलों में जाकर फोटो खींचा कर अपने आप को ऐसे प्रोजेक्ट कर रहे है जैसे उनके आने से शिक्षा व्यवस्था में पूरा सुधार हो गया है। जबकि धरातल पर यह साफ देखा जा सकता है की जबसे इनका नियुक्ति रामानुजनगर विकासखंड में हुवा है तब से लेकर अभी तक शिक्षा व्यवस्था गर्त में गिरते जा रहा है।
रामानुजनगर विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों का वास्तविक स्तिथि जानने के लिए पत्रकारों का एक टीम ग्राम पंचायत साल्ही के मा.शाला खोरखोरी पहुंचा जहां की स्थिति देखकर सभी पत्रकार दंग रह गए,,वहां पदस्थ तीन शिक्षकों में सिर्फ एक शिक्षक वहां उपस्थित था वह भी आराम से धूप का आनंद लेते हुए खर्राटे मार कर सोते हुए दिखे बच्चे आराम से बाहर खेल रहे थे स्कूल के अंदर भी बच्चे आराम से लूडो गेम खेल रहे थे,उपस्थित शिक्षक इतना ज्यादा गहरी नींद में थे कि पत्रकारों की टीम वहां पहुंचती है इसकी जानकारी भी उनको नहीं लगा वह खर्राटे भर के आराम से सोते रहे,,लगभग आधे घंटे तक पत्रकार स्कूल परिसर में रहे लेकिन शिक्षक का नींद नही खुला,इसकी जानकारी जब विकास खंड शिक्षा अधिकारी को दिया गया तो उन्होंने कहा कि आप पत्रकार लोग वहां के लोगों को बुलाकर पंचनामा बना लीजिए मैं देखता हूं। जब बच्चो से और जानकारी लिया गया तो उन्होंने बताया की यहां का हमेशा ऐसे ही चलता है रोजाना यहां शिक्षक सुबह आते है और हाजिरी लगाकर चले जाते है,हमलोग बस यहां रहते है खेल के घर चले जाते है।
यहां के बाद पत्रकारों की टीम और स्कूलों का हाल जानने के लिए निकल गए,देखने में मिला की ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर स्कूल समय से पहले बंद हो का रहे है।कुल मिलाकर यह कह सकते हैं की स्कूलों का व्यवस्था भगवान भरोसे चल रहा है।और यहां का ऐसा हाल पहली बार ऐसे देखने को मिल रहा है जब से विकास खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर पंडित भारद्वाज की नियुक्ति हुई है तब से इनके द्वारा सिर्फ मीडिया बाजी किया जा रहा है।इनके कार्यशैली की चर्चा यहां खूब होती है। वहीं दूसरे तरफ ऐसे अधिकारी को यहां के सत्ता पक्ष का खूब आशीर्वाद प्राप्त है जिस कारण से इनका काम सिर्फ और सिर्फ कुबेर के खजाने में लगा रहता है स्कूलों के व्यवस्था से ये बिलकुल भी दूर दिख रहे हैं।
वहीं आज इसी सब मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से मुझे ऐसा पता चला है कि शिक्षक स्कूलों में लापरवाही कर रहे हैं बहुत जल्द में खुद स्कूलों में जाकर निरीक्षण करूंगा और जो भी शिक्षक अपने कर्तव्य से हटकर काम कर रहे हैं उनके खिलाफ में सख्त कार्यवाही करूंगा।















0 टिप्पणियाँ