मुंगेली/पथरिया स्कूल में फुटा कोरोना एक शिक्षक का कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव मिला है।
कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है गांवों में कोरोना की धमक होने लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक पथरिया विकासखण्ड अन्तर्गत शास. पूर्व माध्यमिक शाला हथनीकला में एक शिक्षक कोरोना पॉजिटिव मिला है। जिसके बाद
विद्यालय एवं विद्यालय भवन तीन दिनों तक बंद कर दिया गया है। वहीं संबंधित अधिकारी ने बताया कि उक्त स्कूल भवन को सेनेटाइजिंग किया जा रहा है साथ ही अध्ययनरत बच्चे व शिक्षकों की कोरोना टेस्ट करने टीम भेजने की बात कही है। वहीं स्कूल आगामी आदेश के लिए बंद रखने किया आदेश जारी करने की बात कही है।
प्रिया गोयल(एसडीएम पथरिया)- शा.पूर्व माध्यमिक शाला हथनीकला में एक शिक्षक का कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आया है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्कूल आगामी आदेश तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं संबंधित स्कूल के स्टाफ व बच्चों के कोरोना जांच के लिए टीम भेज दी गई है।












0 टिप्पणियाँ