letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

जांजगीर-चांपा: सारागांव पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा, चार बैल और पिकअप जब्त

जांजगीर-चांपा: सारागांव पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा, चार बैल और पिकअप जब्त


जांजगीर-चांपा / जांजगीर-चांपा जिले के सारागांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप वाहन तथा उसमें ले जाए जा रहे चार बैलों को बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाराद्वार की ओर से एक सफेद रंग की पिकअप वाहन में मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राइस मिल के पास सड़क पर नाकेबंदी की।

नाकेबंदी के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई। तलाशी लेने पर वाहन में चार बैल मिले, जिन्हें कथित रूप से अमानवीय तरीके से वाहन में ठूंसकर रखा गया था। इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया और उसमें सवार तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नर्मदा पटेल (65 वर्ष) और गंगाराम पटेल (42 वर्ष), दोनों निवासी सुलौनी, जिला सक्ती, तथा अभिषेक अग्रवाल (24 वर्ष), निवासी बाराद्वार, जिला सक्ती के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी, उप निरीक्षक व्योमेश, सहायक उप निरीक्षक राजेश सिंह तथा पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ