letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

फर्जी स्नेक बाइट पोस्टमार्टम मामला: महिला डॉक्टर गिरफ्तार, कई और चिकित्सक जांच के घेरे में

फर्जी स्नेक बाइट पोस्टमार्टम मामला: महिला डॉक्टर गिरफ्तार, कई और चिकित्सक जांच के घेरे में

बिलासपुर / स्नेक बाइट से मौत दर्शाकर मुआवजा दिलाने के कथित फर्जीवाड़े में पुलिस ने पूर्व में सिम्स में पदस्थ रही महिला चिकित्सक डॉ. प्रियंका सोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि उन्होंने दो मामलों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सांप के काटने से मौत का उल्लेख किया, जबकि जांच में इन मामलों को संदिग्ध पाया गया। अदालत में पेशी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, तहसील कार्यालय के एक अधिकारी की शिकायत पर महमंद निवासी निसार खान और लता सूर्यवंशी की मौत के मामलों की जांच शुरू हुई थी। जांच के दौरान दोनों मामलों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठे और कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाने के प्रमाण मिलने के बाद कार्रवाई की गई।

इस मामले में इससे पहले मृतकों के परिजनों और एक अधिवक्ता सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, पूरे प्रकरण का मुख्य आरोपी बताए जा रहे अधिवक्ता श्रवण वस्त्रकार अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

सिविल लाइन थाने में भी दर्ज है प्रकरण

डॉ. प्रियंका सोनी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में भी एक अलग मामला दर्ज है। आरोप है कि तालापारा निवासी पवन यादव की मौत को स्नेक बाइट बताया गया था, जबकि जांच में मृत्यु का कारण हृदयाघात सामने आया। इस मामले में भी दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस डॉक्टर से प्रोडक्शन वारंट के जरिए पूछताछ की तैयारी कर रही है।

हाल में चार और आरोपी भेजे गए जेल

कुछ दिन पहले सरकंडा थाना पुलिस ने फर्जी स्नेक बाइट से जुड़े पांच मामलों में कार्रवाई करते हुए एक अधिवक्ता, एक बैंककर्मी, एक कथित अधिवक्ता और तहसील कार्यालय के एक दैनिक वेतनभोगी चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

वर्ष 2025 में बिल्हा क्षेत्र में जहर सेवन से हुई एक मौत को स्नेक बाइट बताकर कथित फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने का मामला सामने आया था। उस प्रकरण में भी डॉ. प्रियंका सोनी, मृतक के परिजन और एक अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

15 मामलों की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि जिले में स्नेक बाइट से मौत दिखाकर मुआवजा प्राप्त करने से जुड़े करीब 15 मामलों की जांच चल रही है। जांच के दौरान सभी दस्तावेजों और पोस्टमार्टम रिपोर्टों की समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, सिम्स के 4 से 5 चिकित्सक भी जांच के दायरे में हैं। उनसे पूछताछ की जा चुकी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ