letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

बची शराब को लेकर विवाद, पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या घटना के बाद खुद ग्रामीणों को दी जानकारी, आरोपी हिरासत में

बची शराब को लेकर विवाद, पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या

घटना के बाद खुद ग्रामीणों को दी जानकारी, आरोपी हिरासत में

कोरबा / जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैसामुड़ा में घरेलू विवाद ने रविवार देर रात खूनी रूप ले लिया। बची हुई शराब को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी स्वयं गांव के लोगों के पास पहुंचा और पत्नी की हत्या करने की बात बताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अगहन बाई धनवार (32) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मड़वारानी गांव की रहने वाली थी और पिछले कुछ दिनों से अपने पति परदेसी धनवार के साथ अपने मामा के गांव भैसामुड़ा में रह रही थी। दोनों दंपती मजदूरी कर अपना जीवनयापन करते थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रविवार रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान बची हुई शराब पत्नी द्वारा पी लेने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर नशे की हालत में पति ने डंडे से पत्नी पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने लगातार मारपीट की, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के दौरान शोर सुनकर एक बुजुर्ग बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट कर दी, जिससे वे वहां से चले गए। पुलिस को घटनास्थल से खून के निशान और टूटा हुआ डंडा बरामद हुआ है।

बताया गया कि घटना के बाद आरोपी पूरी रात शव के पास बैठा रहा। सोमवार सुबह उसने स्वयं गांव के लोगों को पत्नी की हत्या की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ