letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

जरहागांव पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में मिली सफलता

 जरहागांव पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में मिली सफलता

प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोकगायक गोफेलाल गेंदले ( हरिहरपुर ) थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा हत्या के आरोप में जेल दाखिल

 कुछ दिन पहले मोबाईल से जरहागांव पुलिस को सूचना मिली कि अंतर्गत धरमपुरा से दशरंगपुर के बीच में निर्माणाधिन मुंगेली बिलासपुर मुख्य मार्ग एनएच 130 ए के किनारे नाले में घायल अवस्था में पड़ा हुआ है । सुचना पर तत्काल घटना स्थल पहुंचने पर पता चला कि घायल व्यक्ति को 108 एम्बुलेंश आकर जिला अस्पताल ले गए हैं।

तत्काल  उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त कर अस्पताल मुंगेली पहुंचकर तस्दीक की गई जहाँ पता चला कि उक्त युवक की ईलाज दौरान मौत हो गई है । मृतक  के सिर में आगे-पिछे, आंख,नाक में गंभीर  चोट आई है। अज्ञात मृतक के पहचान व जानकारी के सोशल मिडिया का सहारा लिया गया और वाट्सएप ग्रुपों में फोटो वाईरल किया गया। सोशल मिडिया में वाईरल फोटो देख परिजनों मुंगेली जिला पहुंचे जिन्हें पीएम के बाद शव सौंप दिया गया। परिजनों ने मृतक के हत्या की आशंका पहले से ही थी,परिजनों ने  बताया कि गायक गोफेलाल गेंदले के द्वारा चोरी का ट्रेक्टर ट्राली खरिदा गया था। जिसकी जानकारी पुलिस को होने पर मृतक राजकुमार ने चोरी करना स्वीकार कर जेल गया था। घटना के बारे में उच्चाधिकारी मुंगेली पुलिस अधीक्षक चंन्द्र मोहन सिंह तथा उप पुलिस अधीक्षक उचित निर्देश प्राप्त कर जिला करने पर पता चला कि उक्त अज्ञात घायल व्यक्ति की ईलाज सामने तथा पिछे बांये आँख के उपर जबड़े में तथा नाक में गंभीर चोंट लगी थी। पहचान हेतु सोशल मिडिया का तत्काल मृतक का फोटो एवं प्रसारित किया गया । दिनांक मृतक के फोटो को पहचान कर उसके परिजन जिला अस्पताल मुंगेली पहुंचे तथा मृतक को अपने परिजन राजकुमार पात्रे पिता अश्वनी पात्रे उम्र करीबन 35 वर्ष साकिन हरिहरपुर , थाना नवागढ , जिला बेमेतरा के रूप में पहचान किया गया । बाद विधिवत कार्यवाही करते हुये मृतक के शव को पीएम कराकर थाना जरहागांव में बिना नंबरी मर्ग डायरी प्राप्त कर मर्ग कमांक 33/22 धारा 174 जाफौ 0 पंजीबद्ध कर जांच कार्यवाही में लिया गया । मृतक के परिजनों के द्वारा जांच के दौरान अपने पुत्र की हत्या करने का संदेह जाहिर किये थे । तथा द्वारा बताया कि लगभग 5-6 माह पूर्व हरिहरपुर निवासी प्रसिद्ध लोक गायक गोफेलाल गेंदले चोरी का ट्रेक्टर ट्राली लिया था। जिसके बारे में पुलिस को पता चलने पर चोरी के आरोप को मृतक राजकुमार पात्रे गोफेलाल गेंदले के कहने पर अपने ऊपर लेकर जेल गया था । जिस दिशा में जॉच आगे बढ़ाते हुए जरहागांव पुलिस द्वारा तत्काल सायबर सेल मुंगेली से तकनिकी मदद ली गई तथा घटना स्थल पर घटना के समय आरोपी गोफेलाल गेंदले की उपस्थिति होने तथा उसके विरूद्ध पर्याप्त सबूत मिलने पर तत्काल गोफेलाल गेंदले को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जिस पर वह लगातार पुलिस को भ्रमित कर रहा था तथा अपराध कारित करना स्वीकार पश्चात उससे मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने एवं उसके विरूद्ध संकलित किये गये साक्ष्यों को दिखा कर कड़ाई से पुछताछ करने पर बताया कि आरोपी के द्वारा लगभग 5-6 माह पूर्व एक ट्रेक्टर के ट्रॉली को किसी व्यक्ति से खरिदा गया था,जो चोरी का था तथा पुलिस को पता चलने पर इसके कहने पर मृतक राजकुमार पात्रे चोरी के आरोप को अपने ऊपर लेकर जेल गया था । जिसके बदले में इसके द्वारा मृतक को एक मोटर सायकल एवं कुछ पैसे देने का वादा किया गया था । जब मृतक राजकुमार पात्रे जेल से छुटकर आया तब वह पैसे एवं मोटर सायकल के लिये इसे परेशान करने लगा जिससे परेशान होकर वह दिनांक 20.07.22 को अपने साथी मनेश अनंत पिता सुखनंदन अनंत के साथ मिलकर उसकी हत्या करने को योजना बनाया तथा घटना दिनांक 20.07.2022 को जब राजकुमार पात्रे बिलासपुर से वापस अपने गांव आया तो आरोपी गोफेलाल गेंदले मनीष अनंत मृतक तथा एक अन्य व्यक्ति देवचरण कोसले एक साथ बैठकर ग्राम टेमरी में शराब पीये हैं। और उसके बाद आरोपी गोफेलाल के चार पहिया वैगन आर कमांक सीजी 04 एमडी 8330 में चारों धरमपुरा दशरंगपुर के बीच पहुंचे जहां गोफेलाल तथा मुनेश मृतक को गाड़ी से ऊतारकर हाथापाई करते हुए हत्या करने के नियत से पत्थर मारने लगे जिस पर देवचरण कोसले डर कर वहां से भाग गया । आरोपी गोफेलाल एवं मनेश मृतक को मर गया है समझकर उसे सड़क किनारे नाले में फेंककर वहां से चले गये जिसकी ईलाज के दौरान जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई । सुनिश्चित नहीं कर रहा था जिसके इस प्रकरण में आरोपी गोफेलाल गेंदले को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है तथा दूसरा आरोपी मनेश अनंत घटना दिनांक से ही अपने घर से फरार है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भुपेंन्द्र चंन्द्रा सउनि ० पी ० आर ० पैकरा,उमेश उपाध्याय सायबर सेल मुंगेली तथा समस्त थाना स्टॉफ जरहागांव की सक्रिय भागीदारी रही । 

उल्लेखनिय तथ्य है कि गोफेलाल गेंदले एक प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक गायक कलाकार है जिसके यु ट्युब में सैकड़ो गाने है तथा जिला बेमेतरा एवं आस पास के क्षेत्रों में एक जाना माना नाम है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ