letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

युवा मानिकपुरी विकास समिति की मासिक बैठक 12 जुलाई को

युवा मानिकपुरी विकास समिति की मासिक बैठक 12 जुलाई को

कोरबा / युवा मानिकपुरी विकास समिति की जुलाई माह की प्रथम मासिक बैठक रविवार, 12 जुलाई 2026 को दोपहर 1:00 बजे सयान सदन, घंटाघर, मिनी माता कन्या विश्वविद्यालय के सामने, निहारिका, कोरबा में आयोजित की जाएगी।

समिति के संरक्षक गोकुल महंत ने बताया कि बैठक में समिति के संगठनात्मक विकास एवं आगामी गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। प्रमुख एजेंडे में युवा मानिकपुरी विकास समिति के चुनाव एवं नए पदाधिकारियों का चयन, सदस्यता अभियान एवं संगठन के विस्तार की रूपरेखा, नव वर्ष मिलन समारोह 2027 की तैयारी, सतगुरु कबीर साहेब क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के आयोजन तथा वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श शामिल है।

समिति की ओर से सभी सदस्यों एवं समाज के युवाओं से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ