letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

कोरबा में ऑटो चालक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

कोरबा में ऑटो चालक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

कोरबा / सीएसईबी चौकी क्षेत्र के बुधवारी इलाके में ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक यादव और उसका एक नाबालिग साथी शामिल है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना की शुरुआत सड़क पर साइड देने को लेकर हुए मामूली विवाद से हुई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान आरोपियों ने ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी अभिषेक यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि नाबालिग आरोपी के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को घटनास्थल से न्यायालय तक पैदल ले जाकर सार्वजनिक रूप से पेश किया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना में प्रयुक्त चाकू और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ