letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

रायपुर की युवा तैराक सोना दास ने राज्य तैराकी चैंपियनशिप में जीते छह स्वर्ण पदक

रायपुर की युवा तैराक सोना दास ने राज्य तैराकी चैंपियनशिप में जीते छह स्वर्ण पदक


रायपुर / राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित जनता कॉलोनी की उभरती तैराक सोना दास ने 16वीं सब-जूनियर छत्तीसगढ़ स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

24 और 25 जुलाई को बिलासपुर में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोना दास ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 400 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर बटरफ्लाई, 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले (आईएम) तथा 200 मीटर मेडले रिले में हिस्सा लिया और सभी छह स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल कर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा।

सोना की इस उपलब्धि से उनके परिवार, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। खेल जगत से जुड़े लोगों ने उनकी सफलता को भविष्य के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उम्मीद जताई है कि वह आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ