letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

जांजगीर-चांपा: राहगीरों को चाकू दिखाकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा: राहगीरों को चाकू दिखाकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार


जांजगीर-चांपा / शहर में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, नियमित पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कलेक्ट्रेट मोड़ स्थित वसुंधरा गार्डन के पास एक युवक हाथ में धारदार हथियार लेकर लोगों को धमका रहा है और राहगीरों में भय का माहौल बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मड़वा चौक के पास संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक यादव (20 वर्ष) निवासी ग्राम भदौरा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक चाकू बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में प्रशिक्षु उप निरीक्षक नितिन चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर तथा आरक्षक तोरन डहरिया और शंकर राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ