letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

रायगढ़ में हथियार लहराकर लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लोहे का कट्टा व तीर-धनुष जब्त

रायगढ़ में हथियार लहराकर लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लोहे का कट्टा व तीर-धनुष जब्त

रायगढ़ / जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कट्टा और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों को धमकाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लोहे का कट्टा तथा तीर-धनुष जब्त किया गया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 की दोपहर ग्राम बरौनाकुंडा के एक ग्रामीण ने थाना घरघोड़ा पहुंचकर सूचना दी कि गांव का एक व्यक्ति हथियार लेकर गली में घूम रहा है और लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस के पहुंचने पर आरोपी ने हथियार लहराते हुए आक्रामक व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी देते हुए पुलिस की ओर बढ़ने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने सूझबूझ और सतर्कता के साथ घेराबंदी कर उसे सुरक्षित गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विद्याधर अगरिया (33 वर्ष), निवासी ग्राम बरौनाकुंडा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से लोहे का कट्टा और तीर-धनुष बरामद किए गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एएसआई डेविड टोप्पो तथा आरक्षक बसंत तिर्की और उधोराम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूती मिली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ