letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

चोरी का स्क्रैप कॉपर वायर खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

चोरी का स्क्रैप कॉपर वायर खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

जांजगीर-चांपा / चांपा थाना पुलिस ने चोरी के स्क्रैप कॉपर वायर की खरीद-फरोख्त करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इससे पहले चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को भी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4), 303(ए) एवं 317(2) के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, महामाया मोटर्स चांपा के प्रबंधक संदीप कुमार अग्रवाल ने 19 जुलाई 2026 को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वाहन रिपेयरिंग संस्थान में स्टॉक की जांच के दौरान करीब 30 से 35 किलो स्क्रैप कॉपर वायर गायब मिला, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार रुपये है।

शिकायत के बाद पुलिस ने संस्थान के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें तीन युवक बाउंड्री फांदकर परिसर में प्रवेश करते और कॉपर वायर चोरी कर ले जाते दिखाई दिए। इसके आधार पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 393/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले मुख्य आरोपी बिरजू सूर्यवंशी (28), निवासी हथनेवरा, थाना चांपा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा था।

विवेचना के दौरान पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले योगेश्वर कुमार साहू (34), निवासी जर्वे (च), थाना जांजगीर को भी हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी के 10 किलो स्क्रैप कॉपर वायर को 6 हजार रुपये में खरीदना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक गोपी सिंह, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, आरक्षक मुद्रिका दुबे तथा थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ