letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

बंधवा तालाब पार में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹2,010 और ताश की गड्डी जब्त

बंधवा तालाब पार में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹2,010 और ताश की गड्डी जब्त


बलौदाबाजार-भाटापारा / जिले में जुआ-सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पलारी थाना पुलिस ने ग्राम रोहांसी में कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और फड़ से कुल ₹2,010 नकद तथा 52 पत्तियों की ताश की गड्डी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार 25 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रोहांसी के बंधवा तालाब पार कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर 'काट पत्ती' नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पांच लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फड़ एवं आरोपियों की तलाशी लेकर ₹2,010 नकद और 52 पत्तियों की ताश जब्त की। मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

ईश्वर साहू (20), निवासी ग्राम रोहांसी

दीपक यादव (20), निवासी ग्राम रोहांसी

चुनगु टंडन (55), निवासी बैजनाथ खपरी

मोहम्मद बेग (66), निवासी थाना पलारी क्षेत्र

हेमसागर धृतलहरे (32), निवासी ग्राम रोहांसी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ