letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड एवं मंडी कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष पद पर श्री चुन्नीलाल धु्रव निर्वाचित

छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड एवं मंडी कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष पद पर श्री चुन्नीलाल धु्रव निर्वाचित


संपादक-बृजभूषण मानिकपुरी(वासु)
रायपुर / छत्तीसगढ़ मंडी कर्मचारी महासंघ के प्रांतीयअध्यक्ष एवं प्रांतीय सचिव पद के लिए रविवार को रायपुर में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्वाचन में प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी। श्री शुभम् सोनी निर्विरोध प्रांतीय सचिव के पद पर निर्वाचित घोषित किए गए।
मतगणना के उपरांत श्री चुन्नीलाल धु्रव को 339 मत, श्री मालिक राम पोर्ते को 188 मत, श्री नंद किशोर सोनी को 122 मत तथा श्री रवी तिवारी को 13 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार श्री चुननीलाल ध्रुव को सर्वाधिक मत प्राप्त होने पर छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड एवं मंडी कर्मचारी महासंघ का प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्वाचन के दौरान कर्मचारियों में उत्साह का माहौल रहा। नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष श्री चुन्नीलाल ध्रुव एवं  प्रॉंतीय सचिव श्री शुभम् सोनी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कर्मचारियों के हितों, संगठन की एकता एवं मजबूती तथा मंडी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे।
साथ ही प्रांतीय अध्यक्ष एवं प्रांतीय सचिव ने श्री कमलेश एक्का एवं श्री मालिक राम पोर्ते द्वारा प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड के विरूध किए गये आधारहीन एवं अनर्गल आरोपों की कड़ी शब्दों में निंदा की
इस अवसर पर महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ