letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

शुष्क दिवस पर बार से शराब निकालकर बेचने का आरोप, संचालक गिरफ्तार गार्ड पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, लाइसेंस निलंबन की तैयारी

शुष्क दिवस पर बार से शराब निकालकर बेचने का आरोप, संचालक गिरफ्तार

गार्ड पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, लाइसेंस निलंबन की तैयारी

संपादक -बृजभूषण मानिकपुरी (वासु)

रायपुर / श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शासन द्वारा घोषित शुष्क दिवस के दौरान शराब की बिक्री एवं परोसने पर प्रतिबंध के बावजूद प्लैटिनम बार से शराब निकालकर बाहर बेचने का मामला सामने आया है। मौदहापारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बार संचालक को शराब बिक्री करते पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, गली नंबर-1, पूनम होटल के सामने स्थित प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब निकालकर अवैध बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। मुखबिर सूचना और पूर्व में मिली शिकायतों के आधार पर पुलिस ने जांच की। 4 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे कार्रवाई के दौरान बार संचालक पलाश मल्होत्रा (26) को शराब बेचते पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 750 एमएल की एक बोतल सिमरन ऑफ मिन्टी जामुन अंग्रेजी शराब, जिसकी कीमत करीब 1,150 रुपये, तथा बिक्री की 2,300 रुपये नकद रकम बरामद की। बरामद सामान की कुल कीमत 3,450 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने शुष्क दिवस के दौरान अवैध शराब बिक्री के मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 223 बीएनएस और धारा 34(1)(ब) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। वहीं बार के सुरक्षा गार्ड की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उसके खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

लाइसेंस पर भी कार्रवाई प्रस्तावित

पुलिस के मुताबिक, प्लैटिनम बार द्वारा शुष्क दिवस के आदेश और आबकारी लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किए जाने के संबंध में आबकारी विभाग को अलग से प्रतिवेदन भेजा जा रहा है। बार के लाइसेंस के निलंबन या निरस्तीकरण की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ