letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

जमीन विवाद में महिला की मौत का मामला, एक और आरोपी गिरफ्तार पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई; पूर्व में मुख्य आरोपी को भेजा जा चुका है जेल

जमीन विवाद में महिला की मौत का मामला, एक और आरोपी गिरफ्तार 

पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई; पूर्व में मुख्य आरोपी को भेजा जा चुका है जेल

संपादक-बृजभूषण मानिकपुरी(वासु)

जांजगीर-चांपा/पामगढ़। थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम कोसला में जमीन विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्राम कोयला निवासी 25 वर्षीय परमेश्वर साहू के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ और विवेचना में उसकी संलिप्तता सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार 29 अगस्त की शाम ग्राम कोसला में जमीन संबंधी विवाद को लेकर जनकराम साहू का अपने बड़े भाई पुनीराम साहू से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर जनकराम ने बांस की लाठी से पुनीराम के सिर पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी पर भी लाठी से वार किया गया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से पामगढ़ के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बिलासपुर रेफर किया। उपचार के दौरान घायल महिला ननकी नोनी उर्फ भूरी बाई साहू की मौत हो गई।

मामले की सूचना मिलने के बाद पामगढ़ पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 360/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) और 103(1) के तहत जांच शुरू की।

विवेचना में सामने आई दूसरे आरोपी की भूमिका

पुलिस ने घटना की जांच के दौरान मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर परमेश्वर साहू की भूमिका की जांच की। विवेचना में उसकी घटना में संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।

पूछताछ के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस द्वारा पूर्व में आरोपी जनकराम साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

पामगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से मामले में शामिल अन्य आरोपियों तक पहुंचने और प्रकरण की विवेचना को आगे बढ़ाने में मदद मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ