रायपुर में भाजपा-कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान झड़प, SI समेत 16 पुलिसकर्मी घायल
रायपुर। भाजपा द्वारा कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान एक सब-इंस्पेक्टर सहित 16 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों के सिर, हाथ और पैरों में चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
घटना की सूचना मिलते ही रायपुर के पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला रामकृष्णा केयर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भर्ती पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली। पुलिस कमिश्नर ने सभी घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
घायल पुलिसकर्मी कलेश्वर वर्मा ने बताया कि बैरिकेडिंग के दौरान भीड़ के बीच फंस जाने से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। वहीं प्रशिक्षु उप निरीक्षक (पीएसआई) देवराज सिंह के सिर पर बोतल लगने से गंभीर चोट आई है। उनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।
अन्य घायल आरक्षकों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल में पुलिस उपायुक्त (मध्य) तारकेश्वर पटेल, एसीपी नीलेश द्विवेदी, टीआई राजेश मरई सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।













0 टिप्पणियाँ