जांजगीर-चांपा: छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
जांजगीर-चांपा। छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान संजय कुमार यादव (42 वर्ष) निवासी जयरामनगर (खैरा), थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर, हाल मुकाम थाना रोड, अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 23 दिसंबर 2025 को आरोपी ने एक महिला के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ की थी। साथ ही घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में एसडीओपी प्रदीप कुमार सोरी के मार्गदर्शन तथा एएसआई दाऊ लाल बरेठ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।













0 टिप्पणियाँ