letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद ब्लैकमेल, बिहार से साइबर आरोपी गिरफ्तार

इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद ब्लैकमेल, बिहार से साइबर आरोपी गिरफ्तार


रायगढ़। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती को ब्लैकमेल करने और उससे 13 हजार रुपये वसूलने के मामले में रायगढ़ साइबर पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, लैलूंगा क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती ने 12 जून 2026 को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि करीब छह वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर बिहार निवासी युवक से उसकी पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने विश्वास में लेकर निजी फोटो और वीडियो हासिल कर लिए। बाद में उसने युवती को एक APK फाइल भेजकर डाउनलोड करने के लिए कहा। फाइल डाउनलोड करने और एक्सेस साझा करने के बाद आरोपी ने मोबाइल का नियंत्रण हासिल कर लिया।

इसके बाद आरोपी ने युवती की निजी जानकारी, फोटो, वीडियो और संपर्क सूची के आधार पर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया और परिजनों के बीच निजी तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने अलग-अलग किश्तों में कुल 13 हजार रुपये अपने खाते में मंगवा लिए। इसके बावजूद ब्लैकमेल जारी रहा।

शिकायत मिलने पर साइबर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू की। डिजिटल साक्ष्यों और आईपी एड्रेस के आधार पर पुलिस टीम ने बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचकर आरोपी अविनाश चौधरी (20) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने यूट्यूब से हैकिंग के तरीके सीखकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

साइबर सुरक्षा सलाह

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करने, निजी फोटो-वीडियो साझा करने और किसी के कहने पर APK फाइल या संदिग्ध लिंक डाउनलोड करने से बचें। यदि कोई ब्लैकमेल कर पैसे की मांग करे तो भुगतान न करें और तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ