letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

नकली नोट से शराब खरीदने पहुंचा युवक गिरफ्तार, 500 के चार फर्जी नोट बरामद

नकली नोट से शराब खरीदने पहुंचा युवक गिरफ्तार, 500 के चार फर्जी नोट बरामद

अकलतरा, जांजगीर-चांपा। अकलतरा स्थित देशी शराब दुकान में ₹500 के नकली नोट देकर शराब खरीदने का प्रयास करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से ₹500 के चार नकली नोट बरामद किए गए, जिनकी जांच में सभी नोट फर्जी पाए गए। मामले में पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस के अनुसार 20 जुलाई 2026 को देशी शराब दुकान अकलतरा से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ₹500 के संदिग्ध नोट देकर शराब खरीदने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सत्येन्द्र कुमार कुर्रे उर्फ सत्यम कुर्रे (30 वर्ष) निवासी दोमुहानी, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से ₹500 के चार संदिग्ध नोट बरामद हुए।

बरामद नोटों की जांच स्टेट बैंक, अकलतरा में कराई गई, जहां सभी नोट नकली पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि चारों नोटों के सीरियल नंबर एक समान थे। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ये नकली नोट रायपुर से लाया था और उन्हें शराब दुकान में चलाने की कोशिश कर रहा था।

मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर अकलतरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 423/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 180 के तहत कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक कमलदास बैनर्जी, शरीफ खान, आरक्षक वाल्मीकि राठौर एवं महेंद्र राज की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ