letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ₹2.04 करोड़ की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ₹2.04 करोड़ की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार


चांपा, जांजगीर-चांपा। शेयर मार्केट में निवेश कर रकम दोगुनी करने का लालच देकर निवेशकों से करीब ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन और चेकबुक जब्त किए गए हैं। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) एवं 3(5) के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, चांपा निवासी हेमदत्त केशरवानी ने 24 मई 2026 को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी पहचान मारुति विहार कॉलोनी निवासी हरिशंकर गुप्ता और उनकी पत्नी रेखा गुप्ता से थी। दोनों ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने पर राशि दोगुनी होने का भरोसा दिलाया। उनके झांसे में आकर प्रार्थी सहित कई लोगों ने चेक और आरटीजीएस के माध्यम से कुल ₹2,04,97,502 आरोपियों के खातों में जमा किए।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने निवेशकों को केवल ₹39,99,400 वापस किए, जबकि शेष राशि लौटाने में लगातार टालमटोल करते रहे। बाद में रकम का गबन कर लिया गया।

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहे थे। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चांपा पुलिस ने नया रायपुर में दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन और चेकबुक जब्त कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 43 वर्षीय हरिशंकर गुप्ता एवं 42 वर्षीय रेखा गुप्ता, दोनों निवासी मारुति विहार कॉलोनी, चांपा, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक ईश्वरी राठौर, आदित्य प्रताप सिंह तथा थाना चांपा के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ