दीक्षा नगर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ कराया कन्या भोज
संपादक-बृजभूषण मानिकपुरी(वासु)गुढ़ियारी, रायपुर। दीक्षा नगर गुढ़ियारी निवासी वासु मानिकपुरी के निवास पर नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छोटी-छोटी कन्याओं को माता रानी का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया तथा उन्हें प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया।
कार्यक्रम में कन्याओं को तिलक लगाकर उनका सम्मान किया गया। इसके पश्चात सभी कन्याओं को भोजन कराकर उपहार भेंट किए गए। पूरे घर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। वासु मानिकपुरी ने माता रानी से परिवार एवं समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।
इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से श्रद्धा, सेवा और संस्कार का संदेश दिया गया।













0 टिप्पणियाँ