letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

गरबा ड्रेस में सिगरेट और पिस्टलनुमा हथियार के साथ रील बनाने पर 9 गिरफ्तार गरबा पास के प्रचार के लिए बनाया गया था वीडियो, नेशनल हाईवे पर शूटिंग से यातायात भी हुआ प्रभावित; शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई

गरबा ड्रेस में सिगरेट और पिस्टलनुमा हथियार के साथ रील बनाने पर 9 गिरफ्तार

गरबा पास के प्रचार के लिए बनाया गया था वीडियो, नेशनल हाईवे पर शूटिंग से यातायात भी हुआ प्रभावित; शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई
संपादक-बृजभूषण मानिकपुरी(वासु)

बिलासपुर। नवरात्रि से पहले गरबा पास के प्रचार के लिए बनाई गई एक सोशल मीडिया रील को लेकर बिलासपुर में विवाद खड़ा हो गया है। गरबा ड्रेस में युवतियों के सिगरेट पीने और पिस्टलनुमा हथियार दिखाने वाले इस वीडियो के वायरल होने के बाद विभिन्न संगठनों ने आपत्ति जताई। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने युवतियों समेत नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, शहर की ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट शिफा मैथ्यू के सोशल मीडिया अकाउंट से गरबा और गरबा पास के प्रचार से जुड़े वीडियो साझा किए गए थे। इनमें युवतियां गरबा परिधान में सिगरेट पीते और पिस्टलनुमा हथियार दिखाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में युवतियों को युवकों के साथ बाइक पर बैठकर गरबा पास का प्रचार करते हुए भी दिखाया गया है। रील में ‘टैग योर गुंडी गर्ल्स गैंग’ और ‘बिना लड़कियों के गरबा पास किसी काम नहीं’ जैसे कैप्शन का इस्तेमाल किया गया था।

हाईवे पर शूटिंग से यातायात प्रभावित

वीडियो की शूटिंग के दौरान रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित होने की बात भी सामने आई है। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नवरात्रि और गरबा जैसे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन के प्रचार में इस तरह की प्रस्तुति से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

बजरंग दल ने एसपी कार्यालय में की शिकायत

मामले को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी और वीडियो में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संगठन के प्रांत पदाधिकारी अंकुश ठाकुर ने आरोप लगाया कि गरबा पास के प्रचार के लिए बनाए गए वीडियो में पिस्टल दिखाई गई और युवतियों को सिगरेट पीते हुए प्रदर्शित किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वीडियो की शूटिंग रतनपुर स्थित गज किला क्षेत्र में की गई, जिसे उन्होंने संरक्षित एवं प्रतिबंधित क्षेत्र बताया।

शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई

एडिशनल एसपी सिटी पंकज पटेल के अनुसार, गरबा कार्यक्रम के प्रचार के लिए रील बनाई गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सार्वजनिक सड़क पर शूटिंग और धार्मिक भावनाओं से जुड़े आरोपों सहित मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की है।

वीडियो में डिस्क्लेमर भी

वायरल वीडियो के साथ दिए गए डिस्क्लेमर में हथियार को खिलौना बताया गया है। वहीं, सिगरेट के इस्तेमाल को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताते हुए चेतावनी भी दी गई है। हालांकि, वीडियो की प्रस्तुति और शूटिंग को लेकर उठी आपत्तियों के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया और कार्रवाई की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ