letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

प्रेमिका पर एसिड अटैक की साजिश: प्रेमी और उसका दोस्त गिरफ्तार अन्य युवकों से बातचीत को लेकर प्रेमी था नाराज, दोस्त के साथ मिलकर बनाई थी योजना

प्रेमिका पर एसिड अटैक की साजिश: प्रेमी और उसका दोस्त गिरफ्तार

अन्य युवकों से बातचीत को लेकर प्रेमी था नाराज, दोस्त के साथ मिलकर बनाई थी योजना


संपादक-बृजभूषण मानिकपुरी(वासु )

बालोद। नगर के आमापारा में 22 वर्षीय छात्रा पर हुए एसिड अटैक मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में छात्रा के प्रेमी यश सोनकर और उसके दोस्त करण कुंजाम, निवासी भैरमगढ़, को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, छात्रा के अन्य पुरुष मित्रों से बातचीत करने को लेकर यश सोनकर नाराज था। इसी बात को लेकर उसने अपने दोस्त करण कुंजाम के साथ मिलकर छात्रा पर एसिड डालने की योजना बनाई थी।

पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आरोपियों ने घटना को अंजाम देने की योजना कुछ दिन पहले गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान बनाई थी, लेकिन उस दिन वे अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। इसके बाद सोमवार को करण कुंजाम ने कथित तौर पर छात्रा पर एसिड फेंककर घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान छात्रा के प्रेमी यश सोनकर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मामले की कड़ियां जोड़ीं। इसके बाद फरार आरोपी करण कुंजाम को पुलिस ने कोंडागांव से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद बालोद नगर में आक्रोश का माहौल है। लोगों ने छात्रा पर हुए हमले की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ