letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

नशामुक्त भारत और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर सिमगा पहुंची राष्ट्रव्यापी बाइक रैली

नशामुक्त भारत और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर सिमगा पहुंची राष्ट्रव्यापी बाइक रैली

सिमगा में जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने किया स्वागत, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

संपादक-बृजभूषण मानिकपुरी(वासु)

बलौदाबाजार। राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 के अवसर पर फाइट अगेंस्ट ड्रग्स एवं नशामुक्त भारत के लिए एकजुट कदम की थीम पर निकाली जा रही राष्ट्रव्यापी मोटरसाइकिल रैली 18 अक्टूबर को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा नगर पहुंची। यहां जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और पुलिस अधिकारियों ने रैली में शामिल छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा पुलिस के जवानों का आत्मीय स्वागत किया। रैली के माध्यम से आम नागरिकों और विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

पुष्पहार से किया गया स्वागत

पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में सिमगा स्थित रॉयल ढाबा के पास रैली के स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भागवत सोनकर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन लाल सिन्हा, एसडीपीओ भाटापारा मयंक रणसिंह एवं थाना प्रभारी सिमगा परिवेश तिवारी ने रैली में शामिल पुलिस अधिकारियों और जवानों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।

नशे से दूर रहने का किया आह्वान

स्वागत कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाने और जीवन में निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’, ‘नशा छोड़ो, ताकत चुनो’, ‘नशा छोड़ो, परिवार जोड़ो’ और ‘नशा छोड़ो, अपना लक्ष्य चुनो’ जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने स्वस्थ युवा, सुरक्षित समाज और सशक्त भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की ओर बढ़ रही रैली

राष्ट्रव्यापी मोटरसाइकिल रैली में छत्तीसगढ़ पुलिस और ओडिशा पुलिस के जवान संयुक्त रूप से शामिल हैं। यह रैली विभिन्न जिलों और राज्यों से होते हुए गुजरात के एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की ओर अग्रसर है। यात्रा का उद्देश्य नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

सिमगा में स्वागत एवं जनजागरूकता कार्यक्रम के बाद रैली बेमेतरा जिले के लिए रवाना हो गई। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ