बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, उड़ीसा से गुमशुदा नाबालिग सकुशल बरामद
शक्ति / थाना बाराद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उड़ीसा के बालेश्वर से गुमशुदा/अपहृत नाबालिग बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को राहत दिलाई है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। मामले में थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 239/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही थी।
जांच के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम को उड़ीसा रवाना किया गया। लगातार प्रयास, तकनीकी जानकारी और समन्वय के बाद पुलिस ने बालेश्वर (उड़ीसा) से नाबालिग को सकुशल बरामद कर नियमानुसार थाना लाया। इसके बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक अयूब खान तथा आरक्षक जितेंद्र सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।













0 टिप्पणियाँ