letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

धारदार हथियार लहराकर लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

धारदार हथियार लहराकर लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

इंस्टाग्राम रील के जरिए पण्डरिया आने वालों को दी जा रही थी जान से मारने की धमकी, फरसा बरामद
संपादक-बृजभूषण मानिकपुरी(वासु)

पण्डरिया। पण्डरिया नगर में धारदार हथियार लहराकर लोगों को धमकाने तथा इंस्टाग्राम रील के माध्यम से पण्डरिया आने वाले लोगों को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पण्डरिया पुलिस ने आरोपी को महज चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार फरसा बरामद कर आर्म्स एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को थाना पण्डरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हेमन्त कुमार धावलकर (27 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03, गोपीबंदपारा, पण्डरिया, धारदार हथियार लहराते हुए नगर क्षेत्र में घूम रहा है। आरोपी द्वारा इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पण्डरिया आने वाले लोगों को धमकी दिए जाने की भी सूचना पुलिस को मिली।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिन्हा ने विशेष टीम गठित कर मौके के लिए रवाना किया। पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में आरोपी की तलाश की। इस दौरान आरोपी कुकदूर रोड स्थित शराब भट्ठी के पास धारदार हथियार (फरसा) लहराते और लोगों को धमकाते हुए मिला।

पुलिस ने मौके की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग ई-साक्ष्य मोबाइल एप के माध्यम से सुरक्षित की। हथियार रखने के संबंध में आरोपी को धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस देकर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। आरोपी द्वारा हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं होना बताए जाने के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से धारदार फरसा विधिवत जब्त कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट एवं बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पण्डरिया भूपत सिंह के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिन्हा और पुलिस टीम द्वारा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ