letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

कुनकुरी के कलिबा में पूर्व आई.ए.एस. के मुख्य अतिथ्य में फुटबाल टूर्नामेंट का समापन धूमधाम से हुआ संपन्न

 कुनकुरी के कलिबा में पूर्व आई.ए.एस. के मुख्य अतिथ्य में फुटबाल टूर्नामेंट का समापन धूमधाम से हुआ संपन्न

कुनकुरी- जशपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी विकासखंड के ग्राम पंचायत कलीबा में ग्रामीणों द्वारा फुटबाल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, आज इस फुटबाल टूर्नामेंट का समापन समारोह धूमधाम के साथ किया गया।

इस समापन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आई.ए.एस. जेनेविया किंडो साथ ही यूथ कांग्रेस के विधानसभा कुनकुरी के अध्यक्ष रूफी खान शामिल हुए।

इस दौरान आज के फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला धुमाडांड वर्षेस खजूर बहार के बीच मैच खेला गया, जिसमें धूमाडाड़ की टीम ने खेल का अच्छा प्रदर्शन करते हुए खजूर बहार की टीम को हराकर जीत का खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को 15000 और उपविजेता टीम को 7000 का नगद पुरस्कार और शील्ड मुख्य अतिथि  पूर्व IAS जेनेविया किन्डो जी के द्वारा दिया गया |  इस अवसर पर पूर्व आई.ए.एस. जेनेविया किंडो एवं यूथ कांग्रेस कुनकुरी विधानसभा के अध्यक्ष रूफी खान, नीलिमा तिर्की सरपंच कलीबा, मेरी कृपा जनपद पंचायत सदस्य एवं तारामणि लकड़ा सरपंच धूमाडांड समेत अन्य क्षेत्रीय ग्रामीण सैकड़ों कि संख्या में शामिल हुए।

आपको बता दें कि इस फुटबाल टूर्नामेंट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आई.ए.एस. जेनेविया किंडो कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्यासी कांग्रेस की ओर से टिकट के लिए अपनी प्रबल दावेदारी पेश की है और टिकट मिलना तय मानकर अपना चुनावी प्रचार प्रसार का माहौल बनाना शुरू कर दी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ