letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

सरस्वती साइकिल वितरण के दौरान हंगामा, गुणवत्ता पर सवाल; रवि भगत पुलिस हिरासत में

सरस्वती साइकिल वितरण के दौरान हंगामा, गुणवत्ता पर सवाल; रवि भगत पुलिस हिरासत में

रायगढ़। जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुपाकानी स्थित एक स्कूल में सरस्वती साइकिल वितरण योजना के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने वितरित की जा रही साइकिलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए योजना में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। मामले में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, स्कूल परिसर में छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिलों का वितरण किया जा रहा था। इसी दौरान रवि भगत मौके पर पहुंचे और साइकिलों की गुणवत्ता पर आपत्ति जताई। उनका आरोप था कि छात्राओं को मानक के अनुरूप साइकिलें उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं और सरकारी योजना के क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितताएं बरती गई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान कुछ समय के लिए स्कूल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। आरोप है कि रवि भगत ने छात्राओं से साइकिलें वापस करने की अपील भी की, जिससे कार्यक्रम प्रभावित हुआ। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

घटना की सूचना मिलने पर लैलूंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने रवि भगत को हिरासत में लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने उनकी हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। वहीं, साइकिलों की गुणवत्ता और योजना के क्रियान्वयन को लेकर लगाए गए आरोपों की भी जांच किए जाने की संभावना है। घटना के बाद क्षेत्र में सरस्वती साइकिल वितरण योजना को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ