letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

पत्नी और चचेरे भाई ने मिलकर की पति की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अंधा कत्ल

पत्नी और चचेरे भाई ने मिलकर की पति की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अंधा कत्ल


कवर्धा/लोहारा। कबीरधाम जिले की लोहारा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक की पत्नी और उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि घरेलू विवाद और पति की शराबखोरी से परेशान होकर दोनों ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर, स्कूटी और अन्य अहम साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई की सुबह ग्राम बासिनझोरी निवासी तुलेश साहू ने सूचना दी कि उसके पिता महेश साहू का शव लोहारा के बानो रोड स्थित एक दुकान के पास पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और शव को घसीटे जाने के भी संकेत मिले। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

प्रभारी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने फोरेंसिक जांच, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और तकनीकी जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी नीता साहू से पूछताछ की गई, जिसमें उसने हत्या की पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।

पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि 25 जुलाई की रात वह अपने चचेरे भाई ओदराम साहू के साथ पति से मिलने आई थी। पति के नशे में विवाद और मारपीट से तंग आकर दोनों ने उसकी हत्या की योजना बनाई। लोहारा पहुंचने के बाद जब महेश साहू ने फिर विवाद शुरू किया तो ओदराम ने उसे पकड़ लिया और नीता ने पास में पड़े पत्थर से उसके सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दोनों ने शव को सड़क किनारे छोड़ दिया और स्कूटी से वापस लौट गए।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर, एक्टीवा स्कूटी, वारदात के समय पहने गए कपड़े और अन्य साक्ष्य जब्त किए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस मामले के खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में लोहारा थाना पुलिस और एफएसएल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घरेलू विवाद, नशे की समस्या या पारिवारिक तनाव जैसी परिस्थितियों में कानून हाथ में लेने के बजाय संवाद, परामर्श और कानूनी सहायता का सहारा लें, क्योंकि हिंसा गंभीर अपराध है और इसके कानूनी परिणाम भी गंभीर होते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ