letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

फेसबुक फ्रेंड ने महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

फेसबुक फ्रेंड ने महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ / रायगढ़ पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान “संवेदना” के तहत महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी नीरापद बबली उर्फ नीरापद बबाली ने रायगढ़ की एक महिला से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की थी। आरोप है कि आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया।

पीड़िता ने 28 अप्रैल 2026 को महिला थाना रायगढ़ में आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना की टीम ने आरोपी की तलाश तेज की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में महिला अपराधों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महिला थाना पुलिस ने संवेदनशीलता एवं तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ