letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

खैरागढ़ जिला इकाई का गठन, पदाधिकारियों की नियुक्ति


खैरागढ़ जिला इकाई का गठन, पदाधिकारियों की नियुक्ति


रायपुर/ 19 मई 2026/सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय संस्था शक्ति बाला वेल फेयर फाऊंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को राजधानी रायपुर में खैरागढ़ जिला इकाई का गठन किया गया। संस्था की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता ठाकुर के नेतृत्व एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से नई जिला कार्यकारिणी की नियुक्ति की गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों में —

खैरागढ़ जिला अध्यक्ष – श्री सनत अग्रवाल

जिला उपाध्यक्ष – श्री घनश्याम वर्मा

जिला सचिव – श्री अभिषेक अग्रवाल

सह सचिव – श्री सुनील कुमार

कोषाध्यक्ष – श्री हर्ष दशरिया

को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता ठाकुर ने कहा कि संस्था महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है। नई जिला इकाई संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ जनहित के कार्यों को गति प्रदान करेगी।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष हृदेश कौशिक, प्रदेश सचिव अभिषेक ठाकुर सहित संस्था की सदस्य श्रीमती नीना परमार, श्रीमती सुनीता सेन, झरना प्रधान, सुनील सेन एवं श्रीनिवास उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संस्था के उद्देश्यों के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने तथा समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

अंत में सभी सदस्यों एवं सहयोगियों ने नवगठित खैरागढ़ जिला इकाई को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ