letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

पीएम आवास योजना में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, 1,835 हितग्राहियों को नोटिस

पीएम आवास योजना में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, 1,835 हितग्राहियों को नोटिस



बेमेतरा / प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण में लापरवाही बरतने वाले हितग्राहियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिले में ऐसे 1,835 हितग्राहियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिन्होंने योजना की राशि प्राप्त करने के बावजूद मकान निर्माण कार्य शुरू नहीं किया या निर्माण अधूरा छोड़ दिया है।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, कई हितग्राहियों को योजना के तहत निर्धारित किश्तों का भुगतान किया जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी आवास निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं किया गया। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कार्रवाई के लिए मैदान में उतर गए हैं।

नोटिस में संबंधित हितग्राहियों से निर्धारित अवधि के भीतर जवाब प्रस्तुत करने और निर्माण कार्य पूर्ण करने को कहा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समय सीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं होने पर नियमानुसार राशि की वसूली की जाएगी।

जिला प्रशासन का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। ऐसे में योजना की राशि का सही उपयोग सुनिश्चित करने के लिए निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करें तथा लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कदम उठाएं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ