letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

ज्वेलरी खरीदने के बहाने दुकान पहुंचीं मां-बेटी, 63 हजार की ज्वेलरी चोरी के आरोप में गिरफ्तार

ज्वेलरी खरीदने के बहाने दुकान पहुंचीं मां-बेटी, 63 हजार की ज्वेलरी चोरी के आरोप में गिरफ्तार


बैकुंठपुर कोरिया / कोरिया जिले के बैकुंठपुर शहर में एक ज्वेलरी दुकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों खरीदारी के बहाने दुकान में पहुंचीं और मौका देखकर करीब 63 हजार रुपये मूल्य के आभूषण लेकर चली गईं।

पुलिस के अनुसार, 28 मई की शाम लगभग 4:30 बजे डबरीपारा स्थित एक ज्वेलरी दुकान में एक महिला और युवती आभूषण खरीदने पहुंचीं। दुकान संचालक ने उन्हें विभिन्न सोने और चांदी के आभूषण दिखाए। दोनों ने सोने की नाक की दो कील और एक चांदी की चेन खरीदी। भुगतान का कुछ हिस्सा नकद जमा कर शेष राशि उधार के रूप में दर्ज कराकर वे वहां से चली गईं।

ग्राहकों के जाने के बाद दुकान संचालक ने आभूषणों का मिलान किया तो एक चांदी की चेन, सोने की एक जोड़ी बाली और सोने की दो कील गायब मिलीं। संदेह होने पर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई, जिसमें दोनों महिलाओं की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दीं।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान केनापारा निवासी एक महिला और उसकी 19 वर्षीय बेटी के रूप में की गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उनके कब्जे से चोरी गए आभूषण बरामद कर लिए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की गई। मामले की जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ