letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़/घरघोड़ा / घरघोड़ा पुलिस ने एक युवती से छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय युवती ने 22 जून 2026 को थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि वह घर में अकेली थी, तभी सुबह करीब 11:30 बजे रंजीत कुर्रे (27 वर्ष) जबरन उसके घर में घुस आया। आरोप है कि युवक ने युवती का हाथ और बांह पकड़कर उससे अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा बाल पकड़कर खींचते हुए थप्पड़ और हाथ से मारपीट की।

युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना घरघोड़ा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें चोटें सामान्य प्रकृति की पाई गईं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना स्वीकार किए जाने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र सिदार, महिला प्रधान आरक्षक उषारानी तिर्की तथा आरक्षक यशवंत यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिला पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ