letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

ग्राम चकरभाठा में 35 वर्षों से चली आ रही अखंड नवधा रामायण परंपरा का भव्य समापन

 ग्राम चकरभाठा में 35 वर्षों से चली आ रही अखंड नवधा रामायण परंपरा का भव्य समापन

मुंगेली/चकरभाठा

ग्राम पंचायत चकरभाठा में विगत 35 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम का समापन इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। आयोजन को लेकर पूरे गांव में कई दिनों तक भक्तिमय वातावरण बना रहा।

समापन अवसर पर ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत कलश यात्रा निकाली गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने सहस्त्रधारा में स्नान कर भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था एवं अटूट भक्ति प्रकट की।

नवधा समिति के संचालक मनहर साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन ग्राम के पूर्वजों द्वारा प्रारंभ की गई एक धार्मिक परंपरा है, जिसे समिति एवं ग्रामवासी प्रतिवर्ष पूर्ण श्रद्धा एवं समर्पण भाव से निभाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन में युवाओं, बुजुर्गों एवं समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग प्राप्त होता है।

ग्रामीणों के अनुसार अखंड नवधा रामायण आयोजन के दौरान गांव में धार्मिक चेतना एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष संचार होता है। इस वर्ष के आयोजन में लगभग 90 रामायण प्रेमी मंडलियों द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे कार्यक्रम और भी भव्य बन गया।

समिति सदस्यों एवं यजमानों का विशेष योगदान

इस आयोजन को सफल बनाने में नवधा समिति के सदस्यों -दामोदर साहू, रामप्रसाद साहू, उमेदी साहू, रोहित साहू, चैनलाल साहू, दिनेश साहू, गजानंद निर्मलकर, सुखनंदन साहू, पवन साहू, पुनिराम साहू सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में यजमान के रूप में श्रीमती अश्वनी साहू एवं दिनेश साहू ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

अखंड नवधा रामायण के सफल आयोजन एवं समापन पर ग्रामवासियों ने संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस धार्मिक परंपरा को निरंतर बनाए रखने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ