letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

कांटा बाबू गिरफ्तार, 19.75 टन कोयला गबन मामले में डेढ़ साल से था फरार

कांटा बाबू गिरफ्तार, 19.75 टन कोयला गबन मामले में डेढ़ साल से था फरार


जांजगीर-चांपा। बलौदा थाना पुलिस ने कोयला गबन के चर्चित मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर महावीर कोलवासरी में तौल प्रक्रिया में अनियमितता कर करीब 19.75 टन कोयले के गबन में भूमिका होने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, बलौदा क्षेत्र स्थित महावीर कोलवासरी में कार्यरत प्रबंधकीय कर्मचारी की शिकायत पर 28 दिसंबर 2024 को मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि कुसमुंडा खदान से कोयला लेकर पहुंचे दो ट्रकों की तौल के दौरान गड़बड़ी की आशंका उत्पन्न हुई। ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और कोल यार्ड सुपरवाइजर को वाहनों में कोयले की मात्रा अपेक्षा से कम दिखाई देने पर जांच कराई गई।

जांच में सामने आया कि नाइट शिफ्ट में तैनात कांटा मशीन संचालक ईश्वरी प्रसाद पटेल ने संबंधित ट्रकों का वास्तविक वजन किए बिना अन्य वाहनों का ग्रॉस वजन दर्ज कर तौल पर्ची जारी कर दी थी। इसके बाद दोनों ट्रकों को अनलोडिंग के लिए भेज दिया गया। पुनः वजन कराने पर एक ट्रक में 7.05 टन और दूसरे में 12.70 टन कोयला कम पाया गया। इस तरह कुल 19.75 टन कोयले की कमी सामने आई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.20 लाख रुपये आंकी गई।

मामले में बलौदा थाना में अपराध क्रमांक 02/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस को 15 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव खोहा में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी ईश्वरी प्रसाद पटेल (30) निवासी बस्तीपारा, ग्राम खोहा, थाना बलौदा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस टीम को मिली सफलता

आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक रामदुलार साहू, आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे सहित बलौदा थाना के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ