letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

केंद्रीय जेल बिलासपुर में कैदी की हत्या, जांच शुरू

केंद्रीय जेल बिलासपुर में कैदी की हत्या, जांच शुरू



बिलासपुर / केंद्रीय जेल बिलासपुर में सोमवार को जेल परिसर के भीतर हुई हिंसक घटना में एक कैदी की मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंगेली जिले के चमारी गांव निवासी 40 वर्षीय राजेश राय, जो वर्ष 2008 से केंद्रीय जेल में निरुद्ध है, ने सोमवार सुबह लगभग 9:32 बजे अपने बैरक में बंद कैदी नीलू जगत पर हमला कर दिया। नीलू जगत कोटा क्षेत्र का निवासी था और पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में नवंबर 2024 से जेल में बंद था।

हमले में गंभीर रूप से घायल नीलू जगत को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोपहर करीब 12:30 बजे उसकी मृत्यु हो गई।

जानकारी के मुताबिक दोनों कैदी केंद्रीय जेल के ई-1 बैरक में साथ रह रहे थे तथा दोनों का मानसिक स्वास्थ्य संबंधी उपचार भी चल रहा था। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।

घटना के बाद जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जेल प्रशासन और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

क्या बोले जेल अधीक्षक

केंद्रीय जेल बिलासपुर के अधीक्षक खोमेंश मंडावी ने बताया कि बैरक के भीतर दो बंदियों के बीच हुई घटना में एक बंदी गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस और जेल प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारणों और परिस्थितियों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ