letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

धारदार चाकू लेकर लोगों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

धारदार चाकू लेकर लोगों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार


जांजगीर-चांपा / सिटी कोतवाली पुलिस ने धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली की पेट्रोलिंग टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मड़वा चौक के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार लेकर लोगों को धमका रहा है तथा आने-जाने वालों में भय का माहौल बना रहा है।

सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा और पूछताछ की। उसने अपना नाम जयप्रकाश पटेल (33 वर्ष) निवासी ग्राम मड़वा भाटापारा, जांजगीर बताया।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ