letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में नकली मंगलसूत्र देने का आरोप, जांच के आदेश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में नकली मंगलसूत्र देने का आरोप, जांच के आदेश


मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर / छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत नवविवाहिताओं को वितरित किए गए मंगलसूत्रों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नवविवाहिताओं और उनके परिजनों ने आरोप लगाया है कि सामूहिक विवाह समारोह में मिले मंगलसूत्र कुछ ही दिनों में काले पड़ गए। संदेह होने पर कराई गई जांच में इनके गिलट (नकली) होने की बात सामने आने का दावा किया गया है।

जानकारी के अनुसार, योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में दुल्हनों को अन्य उपहार सामग्री के साथ मंगलसूत्र भी प्रदान किए गए थे। विवाह के कुछ समय बाद ही कई महिलाओं ने शिकायत की कि उनके मंगलसूत्रों का रंग बदलने लगा और वे काले पड़ गए। इसके बाद कुछ परिवारों ने स्थानीय ज्वेलर्स से उनकी जांच कराई, जहां कथित रूप से मंगलसूत्रों के असली सोने के नहीं होने की बात सामने आई।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि विवाह के दौरान उन्हें सोने का मंगलसूत्र दिए जाने की जानकारी दी गई थी, लेकिन वितरित सामग्री अपेक्षा के अनुरूप नहीं निकली। कई नवविवाहिताओं ने प्रशासन से नए मंगलसूत्र उपलब्ध कराने अथवा इसके लिए आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि शिकायतों की सत्यता की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, इस मामले ने योजना के तहत सामग्री की खरीद और गुणवत्ता नियंत्रण की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच के नतीजों पर अब प्रभावित परिवारों और आम लोगों की नजर बनी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ