letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

साहू समाज में संगठनात्मक विवाद, प्रदेश संघ ने जारी किया कड़ा निर्देश

साहू समाज में संगठनात्मक विवाद, प्रदेश संघ ने जारी किया कड़ा निर्देश



बेमेतरा / साहू समाज के भीतर संगठनात्मक मान्यता को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने जिला साहू संघ बेमेतरा को निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि जिले में गठित किसी भी समानांतर संगठन को प्रदेश स्तर पर मान्यता नहीं दी जाएगी।

प्रदेश साहू संघ के महामंत्री द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि नवीन पंजीयन क्रमांक 122202651838 के तहत गठित संगठन प्रदेश साहू संघ की अधिकृत संरचना का हिस्सा नहीं है। समाज के सदस्यों से अपील की गई है कि वे ऐसे किसी भी समानांतर संगठन में पद या सदस्यता ग्रहण करने से बचें।

पत्र के अनुसार, वर्ष 2012 से पंजीकृत एवं संचालित जिला साहू संघ बेमेतरा (पंजीयन क्रमांक 33/61) ही प्रदेश साहू संघ की अधिकृत जिला इकाई है। वर्तमान में इस इकाई का नेतृत्व जिलाध्यक्ष नारद साहू कर रहे हैं। प्रदेश संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि दिसंबर 2025 में संपन्न चुनाव एवं कार्यकारिणी विस्तार के बाद वर्तमान जिला इकाई विधिवत रूप से कार्य कर रही है।

प्रदेश संघ के इस निर्णय के बाद समाज के भीतर चल रही संगठनात्मक खींचतान पर चर्चा तेज हो गई है। अब निगाहें उन लोगों के रुख पर टिकी हैं जो समानांतर संगठन से जुड़े हुए हैं। समाज के वरिष्ठजनों का मानना है कि संगठनात्मक एकता बनाए रखने और विवाद को समाप्त करने के लिए सभी पक्षों के बीच संवाद आवश्यक है।

बयान

नारद साहू, जिलाध्यक्ष, जिला साहू संघ बेमेतरा ने कहा कि प्रदेश संगठन के निर्देशों का पालन किया जाएगा और समाज की एकता एवं संगठन की मजबूती के लिए कार्य जारी रहेगा।

भारत भूषण साहू, तहसील अध्यक्ष ने समाज के सदस्यों से अधिकृत संगठन के साथ मिलकर कार्य करने और समाजहित को सर्वोपरि रखने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ