अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारत ने छठवीं बार जीता खिताब, बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई
रायपुर/नई दिल्ली। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को पराजित कर अंडर-19 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। यह भारतीय टीम की छठी विश्व कप जीत है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
सांसद अग्रवाल ने कहा कि यह जीत केवल एक मैच का परिणाम नहीं, बल्कि युवा खिलाड़ियों के अथक परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के सामूहिक प्रयास और मैदान पर खिलाड़ियों के जज़्बे ने यह सिद्ध कर दिया कि नया भारत हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है।
उन्होंने टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ और सहयोगी सदस्यों की मेहनत की भी सराहना की। सांसद अग्रवाल ने कहा कि यह जीत देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और खेल के प्रति उनकी रुचि व जुनून को नई दिशा देगी।
भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें भारतीय टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल, रणनीतिक समझ और मानसिक मजबूती का शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ भारतीय अंडर-19 टीम ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी प्रतिभा और क्षमता का लोहा मनवाया।
इस ऐतिहासिक सफलता पर देशभर के खेल प्रेमियों ने सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से टीम इंडिया को बधाई दी। युवा क्रिकेटरों की इस जीत से पूरे देश में उत्साह और गर्व की लहर दौड़ गई है।













0 टिप्पणियाँ