letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष ने मृतक भाजपा कार्यकर्ता के परिजनों से की मुलाकात

 (सूरजपुर से नन्दू यादव)

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष ने मृतक भाजपा कार्यकर्ता के परिजनों से की मुलाकात

भाजपा संगठन की ओर से 05-05 लाख रु के सहायता राशि का दिया चेक 

सूरजपुर- पीएम मोदी की सभा मे शामिल होने रायपुर जा रहे दो भाजपा कार्यकर्ताओं का कल बस हादसे में दुखद निधन हो गया था। बस हादसे मे जान गवाने वाले मृतक के परिजनों से  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव, केन्द्रीय राज्यमंत्री व सरगुजा सांसद रेणुका सिंह व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने उनके गृहग्राम जमदेई जाकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना प्रकट कर ढाढस बधाया तथा भारतीय जनता पार्टी की ओर से 05लाख की सहायता राशि का चेक प्रदान किया । बीते शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजधानी रायपुर मे विजय संकल्प महारैली मे शामिल होने जिले भर से हजारों भाजपा कार्यकर्ता बसों से रायपुर गए हुए थे। रायपुर जाने के दौरान विश्रामपुर  से भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर रायपुर जा रही रायल बस रतनपुर बेलतरा के पास हादसे का शिकार हो गई थी। सड़क हादसे में जमदेई निवासी सजन सिदार उम्र 27वर्ष व रूपदेव सिंह उम्र 45 वर्ष का निधन हो गया था।

 हादसे मे जान गंवाने वाले कार्यकर्ता के परिजनों से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने मुलाकात कर ढाढस बंधाया तथा मृतक सजन सिदार के पिता सोहन राम को 05लाख रु एवं मृतक रुपदेव सिंह के तीनों पुत्र पुत्रियों रवि सिंह, रीता सिंह प्रीति सिंह के नाम संयुक्त रुप से  राशि रू 5लाख सहायता राशि चेक दिया।इस दौरान पूर्व गृहमंंत्री रामसेवक पैकरा,भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, चरण सिंह अग्रवाल, भीमसेन अग्रवाल,रामकृपाल साहू ,संजय अग्रवाल,विवेक दुबे ,मुकेश तिवारी,लाल संतोष सिंह,राजेश अग्रवाल, मुरली सोनी, भूलन सिंह पुष्पा सिंह अनूप सिन्हा शशि तिवारी, थलेश्वर साहू, ललित गोयल, रितेश गुप्ता ,रामकरण साहू रामानंद जायसवाल, संत सिंह,दीपक गुप्ता कपिल पाण्डेय, कौशल सिंह, लक्ष्मी राजवाडे श्यामा पाण्डेय शशि कान्त गर्ग, राजकिशोर चौधरी संदीप अग्रवाल दीपेंद्र सिंह चौहान सुनील साहू, प्रकाश दुबे शिव पांडे ,जयप्रकाश उपाध्याय,अजय अग्रवाल रविंद्र भारती देवधन बीझिया, दुर्गा गुप्ता ,सतीश तिवारी ,,ज्योति सिंह,मनी बग्गा, दुर्गा शंकर जायसवाल, अमीर चंद गुप्ता, अनीष सिंह मौजूद रहे।

मृतक सजन सिदार था मां का लाडला

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने मृतक सजन सिदार के मां से मुलाकात कर ढाढस बधाया तथा सात्वना देते हुए कहा कि हम सभी लोग घटना से मर्माहत हैं हमने परिवार का एक अहम सदस्य खोया है। मां ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को बताया कि मेरा बड़ा बेटा घर मे दुलारा था उसके हर समय आने वाली याद मुझे असह्य पीड़ादायक है।जिससे वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए।

भाजपा घायल कार्यकर्ताओ का चल रहा ईलाज

हादसे में घायल भाजपा कार्यकर्ताओं के ईलाज का खर्च  भाजपा ने अपने कोष से करने का निर्णय लिया है। सडक़ हादसे मे गंभीर रूप से घायल मंडल अध्यक्ष लीलू गुप्ता का ईलाज अपोलो बिलासपुर मे चल रहा है तो वहीं गंभीर रुप से घायल मंडल महामंत्री विशंभर यादव कोबेहतर ईलाज के लिए एयरलिफ्ट कर एम्स दिल्ली ले जाया गया।

घटना के बाद भाजपा संगठन ने मदद मे दिखाई सक्रियता

हादसे के बाद भाजपा संगठन ने पूरी सक्रियता के साथ मदद के लिए हर संभव प्रयास किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने रायपुर सभा मे मृतक कार्यकर्ता के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के ईलाज मे हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था।पूर्व  गृहमंत्री रामसेवक पैकरा व  भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने घटनास्थल पहुंच कर घायलों के ईलाज की तत्काल समुचित व्यवस्था की तथा मृतक कार्यकर्ताओं के अत्येष्टि मे शामिल होकर परिवार जनो को संवेदना प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ