मुंगेली जिला के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत हरनाचाका में आयोजित महाराणा खेल परिसर क्रिकेट मैच का आयोजन
मुंगेली - मुंगेली जिला के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत हरनाचाका में आयोजित महाराणा खेल परिसर क्रिकेट मैच का आयोजन का फाइनल मैच हुआ। हरनाचाका vs देवरहट के बीच 10 ओवर के मैच हुआ जिसमें पहले बेटिंग करते हुए हरनाचाका 40 रन पर ही सिमट गई। जिसे देवट की टीम ने तीन ही ओवर में बिना विकेट खोय रन की पीछा करते हुए जीत हासिल कर ली।और 10 विकेट से देवरहट टीम विजयी हुए ।बहुत अच्छा प्रदर्शन कर विरोधी टीम को शिकस्त दी।आज मैच में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह क्षत्री रहे। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में भगवताचार्य पंडित मुकेश शास्त्री रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस महामंत्री अरुण कुमार कुलमित्र, विशिष्ट अतिथि के रूप दिवाकर क्षत्री, भानु क्षत्री खेल के दौरान उपस्थित रहे। समस्त ग्राम के वरिष्ठजन, खिलाड़ी उपस्थित रहे। खेल में हार और जीत होता है। जिला अध्यक्ष के द्वारा खिलाड़ियों की कोरोना गाइड लाइन समझाते हुए खेल के महत्व को बताया और कहा कि जीत के कभी इतराना नही और हार के कभी घबराना नही। अच्छे और लगन ईमानदारी से खेल खेलोगे तो जिला स्टेट तक अपने जिला के खिलाड़ियों को आगे ले जाने की बात कही।साथ ही आने वाले समय मे अच्छा टूर्नामेंट की घोषणा भी की। आयोजन समिति को प्रोत्साहित करते हुए हुए प्रथन पुरुस्कार वितरण किये। खेल खिलाड़ी जिन्दाबाद की नारा देते हुए अपनी बात रखी।












0 टिप्पणियाँ