डभरा में बाइक चोरी का प्रयास नाकाम, आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
डभरा / थाना डभरा पुलिस ने मकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने का प्रयास करने वाले एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 10 डभरा निवासी किर्तनलाल केंवट के घर के सामने खड़ी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 11 EM 8398) को देर रात करीब 2:30 बजे एक युवक चोरी करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान आहट सुनकर किर्तनलाल की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी के प्रयास की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल तथा दो चाबियां बरामद कर जब्त की गईं।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अविनाश चौहान उर्फ मिथुन (30 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 241/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) में मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
आरोपी को 6 जुलाई 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।
पुलिस की इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेश पटेल, प्रशिक्षु उप निरीक्षक तेजेंद्र सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक हरनारायण ताम्रकार तथा आरक्षक मीरिश साहू, रामगोपाल यादव, शैलेंद्र देवांगन और जोगेश राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।













0 टिप्पणियाँ