letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरक्षक गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरक्षक गिरफ्तार


बिलासपुर / तखतपुर थाना क्षेत्र में पदस्थ एक आरक्षक पर शादी का झांसा देकर युवती से लंबे समय तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2023 में 22 वर्षीय युवती की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से आरक्षक सुमंत मिरी से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत के दौरान नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि आरक्षक ने शादी का वादा कर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और लगातार विवाह का भरोसा देता रहा।

युवती का कहना है कि आरोपी का तबादला बिलासपुर पुलिस लाइन होने के बाद भी वह उससे मिलता रहा और हर बार शादी का आश्वासन देता था। बाद में जब युवती ने विवाह के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने अपनी शादीशुदा होने और दो बच्चों का पिता होने की बात युवती से छिपाकर रखी थी। सच्चाई सामने आने के बाद उसने कथित रूप से युवती को धमकाना शुरू कर दिया और उससे दूरी बना ली।

इसके बाद युवती ने तखतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आपराधिक कार्रवाई के साथ-साथ आरोपी के विरुद्ध विभागीय जांच और निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। मामले की विवेचना जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ