नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से की सौजन्य भेंट

बेमेतरा / जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (आईपीएस) ने सोमवार को जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टर को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान जिले की कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों अधिकारियों ने प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखते हुए आम नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।
बैठक में जिले में शांति, सुरक्षा और सुशासन को मजबूत करने के लिए समन्वित प्रयासों पर भी सहमति बनी। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा तथा आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाएगा।












0 टिप्पणियाँ