letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मैनपाट/सरगुजा। सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मैनपाट में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। वहीं सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उनका कहना है कि कम दहेज लाने की बात कहकर विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था। परिजनों ने इसे दहेज हत्या का मामला बताते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इधर, कमलेश्वरपुर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के आधार पर मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। रिपोर्ट मिलने के बाद साक्ष्यों के अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ