letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

महिला की हत्या के बाद शव से दुष्कर्म, टुकड़े कर नदी में फेंका; आरोपी गिरफ्तार

महिला की हत्या के बाद शव से दुष्कर्म, टुकड़े कर नदी में फेंका; आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा। जिले के थाना चंदनू क्षेत्र के ग्राम सोनपुरी में हुए चर्चित महिला हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए गांव के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते महिला की हत्या करने के बाद शव के साथ दुष्कर्म किया और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव के टुकड़े कर उन्हें शिवनाथ नदी में फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतका दुकलहिन बाई के लापता होने और बाद में हत्या की पुष्टि होने के बाद मामले की जांच के लिए थाना चंदनू और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर ग्राम सोनपुरी निवासी रामप्रसाद सोनवानी (42 वर्ष) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।

जांच के दौरान पुलिस ने नदी और आसपास के क्षेत्र में साक्ष्य जुटाने के लिए ड्रोन कैमरे, नाव और हाई-पावर सर्च लाइट की सहायता से व्यापक तलाशी अभियान चलाया। इसी अभियान के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए, जिससे मामले का खुलासा संभव हुआ।

पुलिस के अनुसार आरोपी को शुक्रवार, 17 जुलाई को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

बेमेतरा पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस अंधे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में एसडीओपी भूषण एक्का, साइबर सेल प्रभारी मयंक मिश्रा, निरीक्षक चंद्र देव वर्मा तथा संयुक्त जांच दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम के सराहनीय कार्य को देखते हुए सभी सदस्यों के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की आगे भी जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ